प्रशांत भूषण का विरोध जारी, अब प्रेस कांफ्रेंस में हंगामा

हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने प्रशांत भूषण को गद्दार करार देकर उन्हें देश का दुश्मन कहा। विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत भूषण का कहना है कि यह भाजपा और कांग्रेस की साजिश है जो कि राष्ट्रीय परिदृश्य में 'आप' के उदय से बौखला गई हैं। इस घटना से उनकी संस्कृति का भी पता चलता है, लेकिन हम डरने वाले नहीं है।
यह ध्यान देने योग्य है कि प्रशांत भूषण ने कार्यक्रम 'सीधी बात' में अपने विचार व्यक्त किये थे कि कश्मीर में वहां के निवासियों से राय लेकर ही सेना तैनात की जानी चाहिए। उन्होने 2011 में भी कश्मीर के भारत का हिस्सा बने रहने पर जनता की राय लेने की बात कही थी। जिस पर उनका विरोध किया गया।
हाल ही में प्रशांत ने यह भी बयान दिया कि देश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेना जनमत संग्रह के आधार पर लगाई जानी चाहिए क्योंकि सेना तैनात होने से वहां के नागरिकों को असुविधा होती है और प्रत्यक्ष तौर पर इसका लाभ कार्पोरेट घरानों को होता है। जिसका भाजपा ने विरोध किया है। यह ध्यान देने योग्य है कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली में सत्ता संभालने के साथ ही विवादों का दौर चल पड़ा है, पहले तो उन्होने सबसे भ्रष्ट पार्टी से सहयोग लिया, जिसके बाद प्रशांत भूषण के बयानों पर भी 'आप' का विरोध किया जा रहा है। इसके अलावा मनीष सिसोदिया ने भी विवादित बयान दिया था कि दिल्ली में स्थित विश्वविद्यालयों की 90 फीसदी सीटों को स्थानीय छात्रों के लिए आरक्षित कर दी जानी चाहिए।
'आप' नेताओं को इन बयानों को पार्टी के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications