Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'अब कांग्रेस की बारी...' : एक दिन पहले दिल्ली के जिस दफ्तर पर लटका था ताला, अब वहां जमकर फूटे पटाखे

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को 39 व भाजपा को 26 सीटें। गुजरात में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया। वहां भाजपा को प्रचंड बहुमत।

Congress Office New Delhi

Himachal Pradesh Election Results 2022 : दिल्‍ली में कांग्रेस के जिस दफ्तर में एक दिन पहले तक ताला लटका था। आस-पास सन्‍नाटा पसरा पड़ा था। आज 8 दिसम्‍बर को वहां दिन उगने के साथ ही रौनक लौटने लगी थी। हिमाचल की वादियों से विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना का कोहरा छंटा तो शिमला से लेकर दिल्‍ली तक जश्‍न में डूब गई। हालांकि रुझानों में गुजरात में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया और हिमाचल प्रदेश में प्रचंड बहुमत मिला है। (वीडियो नीचे)

विधानसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस गुजरात में मायूस, हिमाचल में खुशी

विधानसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस गुजरात में मायूस, हिमाचल में खुशी

गुजरात व हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मतगणना आठ बजे से शुरू हो गई थी। गुजरात में हार वाले रुझानों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निराश हाथ लगी, मगर हिमाचल प्रदेश में पार्टी प्रत्‍याशियों की जबरदस्‍त बढ़त देख कार्यकर्ता जश्‍न मनाने खुद को दिल्‍ली कार्यालय में पहुंचने से नहीं रोक सके।

 दिल्‍ली दफ्तर के बाहर जश्‍न

दिल्‍ली दफ्तर के बाहर जश्‍न

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की टी-शर्ट पहने कार्यकर्ताओं ने दिल्‍ली दफ्तर के बाहर जश्‍न मनाया। जमकर पटाखे छोड़े और कांग्रेस जिंदाबाज के बारे नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर भी खुशियां मनाईं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कार्यालय से जश्‍न की तस्‍वीरें सामने आई हैं।

 हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को 39 सीटें

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को 39 सीटें

68 सीटों वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में 39 सीटें जाती दिखीं। यहां भाजपा की जयराम ठाकुर सरकार वापसी नहीं कर पाई। हिमाचल में भाजपा 26 सीटों पर सिमटती नज आई। तीन सीटों पर निर्दलीय विधायक बनते दिख रहे। हालांकि लगभग तय माना जा रहा है कि ये रुझान परिणाम में बदलेंगे।

 अब तीन राज्‍यों में कांग्रेस की सरकार

अब तीन राज्‍यों में कांग्रेस की सरकार

अब पहाड़ों कांग्रेस की सरकार बनते ही राजस्‍थान व छत्‍तीसगढ़ के बाद इस समय देश में हिमाचल प्रदेश तीसरा राज्‍य होगा जहां कांग्रेस राज करेगी। छत्‍तीसगढ़ व राजस्‍थान में नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव प्रस्‍तावित हैं। इन दोनों ही राज्‍यों में कांग्रेस के लिए सत्‍ता में बने रहने की चुनौती रहेगी।

जयराम ठाकुर ने दी जीत की बधाई

उधर, हिमाचल प्रदेश में मौजूदा मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनाधार को स्‍वीकारा और बहुमत के लिए कांग्रेस को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि वे अपना इस्‍तीफा राज्‍यपाल को सौंपेंगे। 38 हजार के अंतर से ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए अपने क्षेत्र की सिराज की जनता का आभार भी जताया। सिराज में भाजपा प्रत्‍याशी जयराम ठाकुर को 52076 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्‍याशी चेत राम 15069 वोट पा सके।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+