दिल्ली: हाईस्पीड सेंट्रो कार ने पांच पुलिसवालों को कुचला, 2 की हालत नाजुक
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली में रविवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर मचाया। सड़क पर हवा से बात करती सेंट्रो कार ने पांच ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कुचल दिया जिसमें पांचों जवान बुरी तरह घायल हो गये। हादसा एक टैंपो को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ। दो पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

पुलिस ने कार के ड्राइवर को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि रविवार की रात कश्मीरी गेट से वज़ीराबाद की तरफ जाने वाली रोड पर चेकिंग चल रही थी जब ये हादसा हुआ। हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे जिसमें से एक महिला को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि कार चालक नशे की हालत में तो नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications