ग्रेटर नोएडा में भाजपा नेता की निर्मम हत्या, मचा बवाल

bjp leader murder
नयी दिल्ली। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में बारतीय जनता पार्टी के नेता विजय पंडित की हत्या कर दी गई हैं। भाजपा नेता और दादरी नगर पंचायत की अध्यक्ष गीता पंडित के पति विजय पंडित की हत्या शनिवार रात दादरी इलाके में की गई। अब तक की जानकारी के मुताबिक 4 अज्ञात लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

बाजपा नेता की हत्या के बाद इलाके में तनवा का माहौल हैं। इस घटना के विरोध में भीड़ ने एक पुलिस थाने के पास 16 वाहनों को आग के हवाले कर दिया।पुलिस के मुताबिक दो बाइक पर सवार होकर आए हत्यारों ने पंडित की कनपटी और मुंह में पिस्तौल भिड़ाकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद हमलावरों ने कई राउंड गोलियां भी चलाई, इलाके में लोगों को डराने के लिए हवा में भी गोलियां चलाईं और नियंत्रण से बाहर हो जाने के कारण एक मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। घटना के बारे में सुनकर ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और जीटी रोड पर दादरी कोतवाली के पास करीब 16 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। वहीं गंभीर हालत में विजय पंडित को दादरी स्थित अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+