केजरीवाल को नोटिस, सरकारी फ्लैट में रहने पर मांगा 85 हजार किराया

लेकिन अब दिल्ली सरकार ने किराये के लिए तकाजा किया है। दिल्ली सरकार ने नोटिस भेजकर केजरीवाल से हर महीने का 85 हजार किराया चुकाने को कहा है। दिल्ली सरकार ने केजरीवाल को तिलक लेन स्थित उनके घर C2 बटा 23 का किराया प्रति महीने 85000 हजार के हिसाब से चुकाने को कहा है। ये किराया इलके के मार्केट रेट के हिसाब से तय किया गया है।
पढ़ें- 'आप' के लिए अपने ही बन गए हैं आफत
गौरतलब है कि नियमों के मुताबिक पूर्व मंत्री को अपने आधिकारिक आवास को पद से मुक्त होने के 15 दिन के भीतर खाली करना होता है, लेकिन अगर वो अधिकतम 6 महीने का उसी घर में रुकते है तो उसे उसका किराय बाजार भाव से चुकाना होता है।
केजरीवाल के अलावा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को भी 3 लाख 25 हजार रुपये किराया चुकाने के लिए कहा था, उसी तरह से किरण वालिया को 5 लाख 80 हजार, अरविंदर सिंह लवली को 6 लाख 50 हजार और हारुन यूसुफ को 2 लाख 90 हजार रुपये चुकाने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications