सेंट स्टीफेंस छात्रा से यौन उत्पीड़न मामले पर केजरीवाल हुए सख्त, मांगी रिपोर्ट
नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज सेंट स्टीफेंस में एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर दिल्ली सरकार ने कॉलेज प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। केजरीवाल सरकार ने सख्ती दिखाते हुए इस बावत रिपोर्ट मांगी है।

गौरतलब है कि कॉलेज की छात्रा ने प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद दिल्ली के शिक्षा मंत्रालय ने कॉलेज प्रशासन से इस बारे में रिपोर्ट मांगी है। कॉलेज के प्रधानाध्यापक वाल्सन थंपू ने आईएएनएस से कहा कि वह जल्द ही मंत्रालय को रिपोर्ट भेजेंगे। थंपू ने कहा, "इस संबंध में मंगलवार शाम नोटिस मिला। मैं मंत्रालय को रिपोर्ट भेजूंगा।"
दिल्ली विश्वविद्यालय की एक शोध छात्रा ने सेंट स्टीफेंस कॉलेज के एक प्रोफेसर पर एक साल तक उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications