प्रदूषण के खिलाफ दीर्घकालिक कार्य योजना बनाने की तैयारी में दिल्ली सरकार, विशेषज्ञों की ली जाएगी मदद
नई दिल्ली, अप्रैल 13। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामलों को बीच वायु प्रदूषण केजरीवाल सरकार के लिए दोहरी चुनौती न बन जाए इसके लिए प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए सरकार कई उचित कदम उठा रही है जिसके बारे में गत सोमवार दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जानकारी दी। इसी क्रम में उन्होंने 12 अप्रैल को विशेषज्ञों के साथ ऑनलाइन राउंड टेबल कांफ्रेंस की। बैठक में गोपाल राय ने कहा कि आम तौर पर सितंबर माह में प्रदूषण बढ़ता है लेकिन हमें अभी से उस स्थिति के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि प्रदूषण से निपटने के लिए एक्सपर्ट और संगठनों के सुझाव के आधार पर दिल्ली सरकार दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाएगी। दिल्ली में पहले भी सीएम अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व में सरकार ने प्रदूषण के निपटने के लिए कई उचित कदम उठाए हैं। गोपाल राय ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार ने खासतौर से प्रदूषण से निपटने के लिए कई तरह के पहल किए जा रहे हैं, यहां धूल का प्रदूषण है। इसे नियंत्रण में लाने के लिए पिछले साल अक्टूबर से ही दिल्ली सरकार लगातार अभियान चला रही है।
पर्यावरण मंत्री कहते हैं, दिल्ली के अंदर जो वाहन प्रदूषण है, उसको नियंत्रित करने के लिए सरकार ने कई सारे पहल किए हैं, जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी से लेकर बसों की संख्या बढ़ाना है। साथ ही, हमने तत्कालिक पहल करते हुए रेड लाइट आँन, गाड़ी आँफ अभियान चलाया। इसके अलावा, दिल्ली में बाहर से जो पराली का प्रदूषण आता है, उसके लिए दिल्ली सरकार ने बायो डीकंपोजर का एक सफल प्रयोग किया है।
यह भी पढ़ें: रमजान में खुलेगा मरकज? दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने से किया इनकार
गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के अंदर जितने बिजली बनाने वाले संयंत्र थे, जो प्रदूषण पैदा करते थे, उनको सरकार ने बंद कर दिया है। प्रदूषण पैदा करने वाले उद्योगों को ईंधन बदल कर उनको प्राकृतिक गैस पर लाने का काम किया गया। दिल्ली सरकार ट्री ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी लेकर आई है। सरकार वृक्षारोपण अभियान के द्वारा दिल्ली में ग्रीन एरिया को बढ़ाने का काम कर रही है। दिल्ली के अंदर विदेशी कीकर का जो क्षेत्र है, उसको कैसे बदला जाए, उसके लिए एक कमेटी बनाकर काम किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications