हट गया बैन, दिल्ली की सड़कों पर फिर से दौड़ेगा ई-रिक्शा
नयी दिल्ली। दिल्ली की सड़कों से हाईकोर्ट के आदेश के बाद खत्म हो चुकी ई-रिक्शा अब एक बार फिर से फर्राटे भरेगी। सरकार के आदेस के बाद राजधानी की सड़कों पर ई-रिक्शा पहले की तरह धूम मचाएंगी। इस रिक्शा को अब आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों पर उटारने का आदेश दे दिया गया है। इस आदेश के बाद जल्द ही ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ती दिखेगी।

सरकार ने ई-रिक्शा को विशेष श्रेणी के तिपहिया वाहन के रूप में मान्यता दे दी है। सरकार ने इनकी गतिसीमा भी निर्धारित कर दी है। सरकारी नियम के मुताबिक इनकी अधिकतम गति 25 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। वहीं इसमें वाहन में चालक के अलावा चार से अधिक यात्री यात्रा नहीं कर सकेंगे। साथ ही कुल मिलाकर 40 किलोग्राम का सामान इसमें ढोया जा सकेगा। इतना ही नहीं इसकी मोटर की नेटपावर 2,000 वॉट से अधिक नहीं होगी और वाहन की अधिकतम गति 25 किलोमीटर से अधिक नहीं होगी।
गौरतलब है कि दिल्ली में एक बच्चा ई-रिक्शा द्वारा ठोकर खाकर तेल से खौलती कढ़ाई में जा गिरा था। जिसके बाद से हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक लगा दिया है। अब सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अधिसूचित किया है कि ई-रिक्शा एक विशेष उद्देशीय बैटरी से चलने वाला वाहन है जिसमें तीन पहिये हैं।












Click it and Unblock the Notifications