तिलक नगर RWA के साथ AAP प्रत्‍याशी महाबल मिश्रा ने की बैठक, बोले जल्‍द होगा सारी समस्‍याओं का समाधान

लोकसभा चुनाव में दिल्‍ली की सातों सीटों पर इंडिया गठबंधन को जीत दिलाने के लिए मुख्‍ममंत्री और दिल्‍ली सरकार के मंत्री लगातार दिल्‍ली में रोड शो और जनसभाएं कर रहे हैं। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी जमकर प्रचार कर रहे हैं।

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा और तिलक नगर विधानसभा के विधायक जरनैल सिंह ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक की। इस बैठक में उन्होंने आश्वस्त किया कि वे उनकी समस्याओं का उचित रोड मैप और अन्य उपायों के जरिए समस्‍याओं का समाधान जल्‍द किया जाएगा।

delhi aap


इसके साथ ही महाबल मिश्रा ने इस बैठक में ऐलान किया कि चुनाव जीतने के तुरंत बाद वो दिल्‍ली की सभी विधानसभाओं की आरडब्ल्यूए के साथ बैठक करेंगे और क्षेत्र का विकास करने के लिए रोडमैप पेश करेंगे।

आरडब्ल्यूए की इस बैठक में सभी आरडब्ल्यूए की वर्तमान और भविष्य की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।
इसके साथ उन्‍होंने कहा इस दौरान क्षेत्र के लोगों से भरोसा दिया कि उनकी जीत निश्चित है। पूरे क्षेत्र के लोग काम करने वाला सांसद चुनने का मन बना चुके हैं।

गौरलतब है कि दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं, जिसमें आप चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+