RBI के पूर्व डिप्टी गवर्नर ने बताया 2000 के नोट बंद करने से क्या होगा फायदा?
2000 रुपए का नोट वापस लेने के फैसले के बाद अब इस कदम के फायदे-नुकसान पर चर्चा होने लगी है।

आरबीआई (RBI) ने 2000 के नोट को वापस ले लिया है। बैंकों में दो हजार रुपए का नोट बदलने की प्रक्रिया 23 मई से शुरू होगी, जो 30 सितम्बर 2023 तक जारी रहेगी। इस दौरान लोग एक बार में 2000 के 10 नोट बदलवा सकेंगे।
Recommended Video

इससे पहले साल 2016 नोटबंदी हुई थी। उसका लोगों पर काफी खराब असर पड़ा था। अर्थव्यवस्था में भी उम्मीद के मुताबिक सुधार नहीं हुआ। लोगों को नोट बदलाने के लिए कई घंटों तक बैंकों के बाहर कतार में खड़े रहना पड़ा था।
अब 2000 का नोट वापस लिए जाने के फैसले से क्या असर पड़ेगा? इस पर भी चर्चा होने लगी है। अर्थव्यवस्था के जानकारों की मानें तो 2000 को नोट बंद होने से शेयर मार्केट और अर्थव्यवस्था पर कोई विशेष असर नहीं पड़ेगा।
न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर गांधी का कहना है कि 2,000 रुपए के बैंक नोटों को वापस लेने से काले धन पर 'काफी हद तक' अंकुश लगाने में मदद मिलेगी क्योंकि लोग उच्च मूल्य के नोटों की जमाखोरी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications