भाजपा में शामिल हुुए आप के निष्कासित नेता बिन्नी, केजरीवाल पर किया हमला
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी से निषकासित नेता विनोद कुमार बिन्नी ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। बिन्नी आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बिन्नी का पार्टी में स्वागत किया है।

सतीश उपाध्याय ने पूर्व आम आदमी पार्टी नेता विनोद कुमार बिन्नी का पार्टी में स्वागत कर उन्हें बाजपा की सदस्यता हासिल करने पर बधाई दी। माना जा रहा है कि भाजपा बिन्नी को आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसौदिया के खिलाफ पड़पड़गंज से उतार सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया से विनोद कुमार बिन्नी की सीधी टक्कर होगी।
इससे पहले शनिवार की शाम बिन्नी ने सतीश उपाध्याय से मुलाकात की थी। जिसके बाद से बिन्नी के भाजपा में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थी। इससे पहले बिन्नी ने कहा था कि वो नई दिल्ली से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव में उतरेंगे और अरविंद केजरीवाल से सीधा मुकाबला करेंगे। इससे पहले पूर्व 'आप' नेता शाजिया इल्मी ने बाजपा का हाथ थामा लिया है।वहीं पूर्व आईपीएस किरण बेदी भी भाजपा में शामिल हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications