ऑड-ईवन पर बुरे फंसे सीएम केजरीवाल, मांग रहे हैं आपकी मदद
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रदूषण में कमी लाने के लिए एक बार फिर से ऑड ईवन सिस्टम शुरु किया जा रहा है। 15 अप्रैल से ऑड-ईवन नियम का दूसरा चरण शुरू होगा, जो कि 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। इस नियम के तरह ऑड संख्या वाली तारीख पर ऑड नंबर की गाड़िया और ईवन नंबर तारीख को ईवन नबंर की गाड़ियां चलाई जा सकेगी।

इस बार फिर ऑड ईवन में महिलाओं को छूट दी गई है तो वहीं अगर किसी गाड़ी में स्कूल की ड्रेस में बच्चे मौजूद हैं तो उन्हें भी छूट देने की तैयारी है, लेकिन आपको बता दें कि इस नियम को लेकर केजरीवाल सरकार परेशान है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि इस समस्या का हल कैसे ढ़ूढ़े। दरअसल स्कूल यूनिफॉर्म में बैठे बच्चों वाली गाड़ियों को इस ऑड ईवन में छूट की बात कही गई है, लेकिन जब अभिभावन बच्चे को स्कूल छोड़कर आ रहा है या फिर दोपहर में उसे लेने जा रहा हो तो कैसे पता चलेगा कि इस गाड़ी को छूट देनी है कि नहीं।
ऐसे में दिल्ली सरकार ने लोगों से मदद मांगी है। आपको बता दें कि पिछली बार ऑड-ईवन के चक्कर में 15 दिनों तक स्कूल बंद किए गए थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया है। ऐसे में सरकार इस समस्या को सुलझाने में जुटी है। केजरीवाल ने ट्विटर के जरिए लोगों से मदद मांगी है।
Thats a real problem. Looking for a solution. Pl suggest if anyone has any ideas. https://t.co/zJilAFGaR0
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 7, 2016
आपको बता दें कि सीआरआरआई का रिसर्च बताता है कि पहले चरण में लागू किए गए इस फॉर्मूले के दौरान दिल्ली की ट्रैफिक में 35% की कमी आई और एक आदमी का ट्रैवेल टाइम औसतन 15 मिनट तक घट गया था। जिसके बाद इसे दोबारा से लागू किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications