आज जारी होगी 'आप' की पहली लिस्ट,30 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां जोरों-शोरों से कर रही है। इसी दौरान दिल्ली की सत्ता पर फिर से काबिज होने के लिए आप ने अपनी पहली सूची आज जारी करने का फैसला किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 30 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज जारी करेगी।

माना जा रहा है कि इस पहली सूची में ही पूर्व मंत्रियों के साथ-साथ पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल का नाम हो सकता है।उनके अलावा दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष मनिंदर सिंह धीर, राजू धिंगान, धर्मेंद्र सिंह कोली, हरीश खन्ना और राजेश गर्ग सहित छह पूर्व विधायकों को टिकट न देने का फैसला किया है।
वहीं मनीष सिसोदिया, राखी बिड़ला, सोमनाथ भारती, गिरीश सोनी, सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र कुमार जैन जैसे दिग्गज नेताओं को पहली सूची में जगह मिल सकती है। पार्टी ने तय किया है कि केजरीवाल एक बार फिर नई दिल्ली विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।
आपको बता दें कि आप विधायकों को कामकाज पर जमीनी स्तर से हासिल की गई रिपोर्ट के आधार पर टिकट न देने का फैसला किया है।बताया जाता है कि पार्टी ने कम से कम 35 उन उम्मीदवारों को टिकट न देने का फैसला किया है, जिन्हें पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में टिकट मिला था।












Click it and Unblock the Notifications