दिल्ली के कल्याणपुरी में स्थित बांस मंडी में लगी भीषण आग
नई दिल्ली, 17 नवंबर। दिल्ली के कल्याण पुरी इलाके में स्थित बांस मंडी में आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाया। फायर सर्विस के एडीओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आग को बुझा दिया गया है, अभी कूलिंग प्रक्रिया चल रही है। आग पूरी तरह से खत्म होने के बाद हम सर्च ऑपरेशन चलाएंगे। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।













Click it and Unblock the Notifications