पानी के साथ हवा का बिल देने वाले मीटरों की होगी जांच

arvind kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने एक महीने के कार्यकाल से अति उत्साहित है। उन्होंने दावा किया है कि दि ल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार में खुश है। आम आदमी पार्टी की सरकार का एक महीना पूरा होने के साथ ही केजरीवाल ने पानी के साथ-साथ हवा का बिल देने वाले गलत मीटरों की पुन जांच की बात कही है।

सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पानी के जितने भी मीटरों में गड़बड़ी है उसकी तीसरे पक्ष से जांच कराई जाएगी।अपनी एक महीने पुरानी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए केजरीवाल ने कहा, "हमें लोगों से बड़े पैमाने पर शिकायत मिल रही है कि उनका पानी का मीटर तेजी से घूमता है। हमने तीसरे पक्ष से जांच कराने का आदेश दिया है और इसके लिए दो एजेंसियों को काम पर लिया है।

उन्होंने कहा कि लोग एसडीएम कार्यालय में या फिर डीसी कार्यालय अथवा मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी शिकायत जमा करा सकते हैं। हम शिकायतों को देखने के बाद कार्रवाई करेंगे। राष्ट्रीय राजधानी में हर किसी को पानी मुहैया कराने की अपनी पार्टी की वचनबद्धता दोहराते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पानी की कमी से निपटने का एकमात्र समाधान जल संरक्षण है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली को अपने पड़ोसी राज्यों हरियाणा और उत्तर प्रदेश पर पानी के लिए आश्रित नहीं रहेगा। केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली की आबादी बढ़ रही है, लेकिन उसका जल संसाधन नहीं। हमें आत्मनिर्भर होना चाहिए और जल संरक्षण के उपायों की तलाश करनी चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+