दिल्ली में 5 बार जीते 4 एमएलए, क्या डबल हैट्रिक लगा पायेंगे?

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) दिल्ली में चुनावी रंग चढ़ चुका है और दिल्ली की सियासत को करीब से जानने वालों को चार विधानसभा क्षेत्रों के नतीजों का इंतजार खासतौर पर रहेगा। दरअसल इन सभी से वे उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं,जो लगातार पांच बार अपने-अपने क्षेत्रों से विजयी रहे है। वे छठी बार जनता की अदालत में हैं। हम बात कर रहे कांग्रेस के मतीन अहमद (सीलमपुर), हारून युसुफ (बल्लीमरान), शोएब इकबाल(मटिया महल) और भाजपा के जगदीश मुखी(जनकपुरी) की।

Eyes on four MLAs in Delhi Assembly Elections

जीत रहे 1993 से

ये सभी 1993 से दिल्ली विधानसभा के चुनाव जीत रहे हैं। ये सभी अपने -अपने इलाकों में बेहद लोकप्रिय नेता हैं। मतीन अहमद कहने लगे है कि वे इस बार भी विजय रहेंगे। वे एक दौर में डीडीए मे नौकरी करते थे। फिर सियासत आए तो छा गए।

जीत का भरोसा

कांग्रेस से पांच बार विधायक बने और पूर्व उद्योगमंत्री हारून युसूफ को भी इस बार भी अपनी जीत का भरोसा है। हालांकि कहने वाले कह रहे हैं कि इस बार हालात बदल चुके हैं। उन्हें जीतने के लिए लोहे के चने चबाने होंगे।

शोएब इकबाल को भी आशा

जनता दल यू से कांग्रेस में आ गए शोएब इकबाल भी आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। शोएब इकबाल राजधानी के मटिया महल क्षेत्र से विधायक रहे हैं। वे कुछ समय पहले कांग्रेस महासचिव और पार्टी के दिल्ली मामलों के प्रभारी शकील अहमद और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली की मौजूदगी में अपने पुत्र मोहम्मद इकबाल और भतीजे खुर्रम इकबाल के साथ कांग्रेस में शामिल हुए थे। ये दोनों पार्षद हैं।

शोएब इकबाल ने 1993 में जनता दल के टिकट पर पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था और एक बार फिर 2013 में जदयू के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+