'आप' से निष्‍कासित विधायक विनोद कुमार बिन्नी का आमरण अनशन शुरू

 Vinod Kumar Binny begins fast
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) से निष्कासित विधायक विनोद कुमार बिन्नी सोमवार को दिल्ली सरकार के खिलाफ अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने पार्टी पर चुनाव पूर्व किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया है। आप की अनुशासनात्मक समिति ने पार्टी और इसके नेतृत्व के खिलाफ सार्वजनिक रूप से झूठे बयान देने के लिए रविवार को बिन्नी को निष्कासित कर दिया था। बिन्नी ने उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात के बाद जंतर-मंतर पर अनशन शुरू कर दिया।

कांग्रेस प्रत्याशी व शीला दीक्षित सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे एके वालिया को हराकर लक्ष्मीनगर से विधायक बने बिन्नी ने अपनी पार्टी की सरकार पर चुनावी वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया है। बिन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पहली प्राथमिकता न तो सरकार बचाना है और न ही जनता के कल्याण के लिए काम करना है।

उनकी प्राथमिकता चुनाव के दौरान किए वादे से मुकरना है, लेकिन मैं उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से भागने नहीं दूंगा। इधर, केजरीवाल ने इन आरोपों से इंकार करते हुए सोमवार को कहा कि अन्य सरकारों के विपरीत आप ने सत्ता संभालने के एक महीने के अंदर कई सारे विकास कार्यो को हरी झंडी दे दी है। केजरीवाल ने कहा कि हम यहां राजनीति करने या अपनी सरकार बचाने के लिए नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+