मनीष सिसोदिया ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की, कल हो सकती है सुनवाई

Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया के पास शिक्षा सहित दिल्ली सरकार में 18 विभाग थे। मनीष सिसोदिया ने शराब नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को कोर्ट में चुनौती दी है।

Manish Sisodia

शराब घोटाले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल कर दी है। मनीष सिसोदिया फिलहाल सीबीआई रिमांड पर हैं। उन्हें हाल ही में आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

बीते रविवार को हुई थी सिसोदिया की गिरफ्तारी
बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शराब घोटाले में पूछताछ के बाद बीते रविवार को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था और यह कहते हुए पांच दिन की पुलिस हिरासत मांगी कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और तथ्यों का खुलासा नहीं कर रहे हैं। वहीं आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीबीआई द्वारा सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया, पार्टी ने आरोप लगाया कि यह अडानी मुद्दे से जनता का ध्यान हटाने के लिए किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट से भी लगा था झटका
उन्होंने सीबीआई द्वारा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ भारत के सर्वोच्च न्यायालय का भी रुख किया, हालांकि, इसने उनकी याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया और सिसोदिया को उच्च न्यायालय जाने का सुझाव दिया। सिर्फ इसलिए कि घटना दिल्ली में हुई है, आप यहां नहीं आ सकते। आपके पास अपना उपाय है शीर्ष अदालत ने गिरफ्तार AAP नेता से कहा। SC के फैसले के बाद सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने 28 फरवरी को दिल्ली कैबिनेट छोड़ दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+