दिल्ली में गैंगवार से दहशत: पूर्व विधायक भरत सिंह की गोली मारकर हत्या

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। रविवार की रात राजधानी दिल्ली में अपराध की जो तस्वीर सामने आई उसने सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया। जी हां नजफगढ़ से इनेलो के विधायक रहे भरत सिंह की रविवार को बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में भरत सिंह के दो निजी सुरक्षाकर्मियों को भी गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

Ex-Delhi MLA Bharat Singh shot dead in Najafgarh

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना इनेलो इलाके में ही एक वाटिका में हुई जहां वो एक समारोह में हिस्सा लेने गये थे। पुलिस ने बताया कि हथि‍यारों से लैस लगभग आधा दर्जन हमलावर एसयूवी से घटनास्थल पहुंचे। और ताबड़तोड़ भरत सिंह पर फायरिंग शुरु कर दी। बदमाशों ने करीब 15-20 गोलियां चलाई। फायरिंग के बाद हमलावर पांच मिनट तक यह देखने के लिए रुके रहे कि पूर्व विधायक की मौत हुई या नहीं।

उसके बाद भरत सिंह को आनन-फानन में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। पुलिस ने बताया कि भरत सिंह के सिर में कई गालियां लगी हैं। पुलिस ने बताया कि 38 वर्षीय भरत सिंह स्थानीय बाहुबली किशन पहलवान के छोटे भाई थे, जिनके खिलाफ दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनपर साल 2012 में भी जानलेवा हमला हो चुका था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+