दिल्ली में केजरीवाल से टकराने के लिए तैयार है दो महिलाएं

नयी दिल्ली। दिल्ली में चुनावी दंगल में नई सियासी बिसात बिछने वाली है। दिल्ली में जहां भाजपा सरकार बनाना चाहती है तो वहीं आम आदमी पार्टी दोबारा चुनाव कराने की तैयारी में जुटी हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल का मनोबल बहुत उठा हुआ है, लेकिन इस बार उनके सामने अगल चुनौती है। जी हां दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में दो महिला नेताओं से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

arvind kejriwal

दिल्ली प्रदेश भाजपा चुनाव में केजरीवाल के खिलाफ एक ताकतवर उम्मीदवार उतारने की सोच रही है। सूत्रों के मुताबक अगर दिल्ली में चुनाव होते हैं तो भाजपा ऐसे उम्मीदवार को केजरीवाल के मुकाबले सामने लाएगी जो उनकी कमजोरियों से वाकिफ हो उन्हें हराने का माद्दा भी हो।

इसी तैयारी में जुटी भाजपा ने पार्टी में दो ऐसे चेहरे शामिल किए है जो केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल सकती हैं। ये दो महिला उम्मीदवार है पूर्व आईपीएस अधिकारी और आन्ना आंदोलन में उनकी साथी बनी किरण बेदी और पूर्व आम आदमी पार्टी शाजिया इल्मी। डॉ हर्षवर्धन के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी किरण बेदी को दिल्ली की सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट कर सकती है।

वहीं शाजिया इल्मी आप को छोड़कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बन चुकी है। शाजिया और किरण बेदी के आने से जहां भाजपा का मनोबल बढ़ा तो वहीं आप के खेमे में चिंता के बादल नजर आने लगे हैं। भाजपा में शाजिया इल्मी के आने से की उम्मीदों से दिल्ली में भाजपा को अल्पसंख्यक चेहरे की तलाश भी पूरी होती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक शाजिया इल्मी को आगामी विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़वा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+