दिल्ली विधानसभा चुनाव: करोड़पति उम्मीदवारों को चेतावनी

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का कहना है कि करोड़पति उम्मीदवार कुछ दूसरे उपायों से धन सीमा पार करने का प्रयास कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश गोयल के अनुसार दिल्ली में पिछले विधानसभा चुनाव के विपरीत इस बार दिल्ली निर्वाचन आयोग ने बेहतरीन निरीक्षण दल बनाया है, जो करोड़पति उम्मीदवारों के ऊपर नजर रखे हुए है। अगर किसी ने भी सीमा से अधिक पैसा खर्च किया तो उसकी खैर नहीं।
उन्होंने कहा कि आयोग की तय सीमा से अधिक धन खर्चने वाले उम्मीदवारों को चुनाव के अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। विशेष रूप से अमीर उम्मीदवारों के ऊपर आयोग की विशेष नजर है। स्वतंत्र चुनाव निगरानी संस्था, एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के अनुसार दिल्ली के कम से कम एक-तिहाई से अधिक उम्मीदवार लखपति हैं और सबसे धनी उम्मीदवार की संपत्ति 200 करोड़ रुपये से अधिक है।
संस्था ने दिल्ली के चुनाव मैदान में उतरे 800 से अधिक उम्मीदवारों की जांच की है और पाया है कि इनमें से कम से कम 33 प्रतिशत अपनी आय को करोड़ों में गिनते हैं। पिछले चुनाव के औसत 1.77 करोड़ रुपये की संपत्ति से बढ़कर इस बार दिल्ली के उम्मीदवारों की औसत आय 3.43 करोड़ रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications