AK को राजघाट पर बैठना पड़ा भारी, EC ने थमाया नोटिस

रोड शो के दौरान थप्पड़ खाने के बाद केजरीवाल शांति के लिए राजघाट पहुंचे। लेकिन यहां बी उन्हें आयग की नाराजगी झेलनी पड़ी। बिना इजाजत राजघाट पर सभा करने के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया गया है। दिल्ली चुनाव आयोग ने केजरीवाल को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है।
आप पार्टी के एक अन्य उम्मीदवार आशुतोष द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी कपिल सिब्बल पर रुपये बांटने के आरोप लगाए जाने के खिलाफ भी चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि केजरीवाल ऑटो ड्राइवर से थप्पड़ खाने के बाद घंटों तक अपने समर्थकों तक राजघाट में मौन व्रत में बैठे रहे। जिसके बाद आयोग ने उन्हें नौटिस थमा दिया।


Click it and Unblock the Notifications
