Mission Admission: पहले दिन DU में 37,850 छात्रों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

नयी दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी में 54000 सीटों के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। 28 मई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। 64 कॉलेजों में इस प्रोसेस के द्वारा आवेदन किए जा सकते हैं। [ DU में दाखिले से जुड़ी हर जानकारी के लिए यहां क्लिक करें ]

 delhi university

28 मई से शुरू ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के पहले ही दिन 37,850 छात्रों एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। ये आंकड़े बताते है कि छात्र एडमिशन को लेकर कितने उत्सुक है। डीयू में ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 जून से शुरु होगी।

मोबाइल एप्लिकेशन से भी किया जा सकेगा अप्लाई

यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स मोबाइल बेस्ड एंड्रॉइड एप्लिकेशन ‘DU UG admissions 2014-15' से भी एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए आपको ये एप डाउनलोड करना होगा। ऑनलाइन फॉर्म डीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

मिस्ड कॉल देकर पाएं जानकारी

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट युनियन और एबीवीपी ने छात्रों की सुविधा के लिए मिस्ड कॉल फैसिलिटी शुरु की है। इस सुविधा के जरिए छात्र 9811112500 पर मिस्ड कॉल देकर दाखिले से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस नबंर पर मिस्ड कॉल देने के बाद एसएमएस के जरिए संबंधित छात्र के पास एडमिशन प्रोसेस, प्रमुख डेट्स, कोर्स व कॉलेज की जानकारी पहुंच जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+