DSP बेटी को CI पिता ने सबके सामने सैल्यूट कर कहा-'नमस्ते मैडम', मिला यह जवाब तो फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली। एक पिता के लिए इससे बड़ी खुशी और गर्व करने लायक बात क्या होगी कि उनकी बेटी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर न केवल कामयाब हो जाए बल्कि पिता से भी एक कदम आगे निकल जाए।
Recommended Video

तिरुपति में पुलिस ड्यूटी मीट 2021
ऐसा ही एक वाक्या आंध्रप्रदेश पुलिस महकमे में देखने को मिला है। जब सीआई पिता ने अपनी डीएसपी बेटी को सैल्यूट किया तो उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया और फिर बाप-बेटी की दिल को छू लेने वाली यह तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गई। बता दें कि आंधप्रदेश पुलिस ने 3 जनवरी 2021 को तिरुपति में पुलिस ड्यूटी मीट 2021 का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन डीजीपी गौतम सवांग ने किया। इसी कार्यक्रम में अफसर बिटिया को पिता का सैल्यूट देख हर भावुक हो गया।

2018 बैच की पुलिस अफसर है जेसी प्रशांति
हुआ यूं कि जेसी प्रशांति 2018 बैच की पुलिस अधिकारी हैं। वर्तमान में आंध्रप्रदेश के गुंटूर दक्षिण (शहर) में बतौर डीएसपी तैनात है। तिरुपति में आयोजित पुलिस ड्यूटी मीट 2021 में भी प्रशांति की भी ड्यूटी लगी हुई थी। प्रशांति के पिता श्याम सुंदर तिरुपति कल्याणी डेम पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में सीआई के रूप में कार्यरत हैं। आंध्रप्रदेश पुलिस के सीआई श्याम सुंदर की भी पुलिस मीट में ड्यूटी थी।

बेटी ने भी किया पिता को सैल्यूट
एक ही कार्यक्रम में डीएसपी बेटी जेसी प्रशांति को भी ड्यूटी करते देख सीआई पिता श्याम सुंदर चौंक गए। वे बहुत खुश और गौरवान्वित थे। सीआई श्याम सुंदर ने भी अन्य पुलिसकर्मियों की तरह डीएसपी बेटी को सैल्यूट किया और बोले- नमस्ते मैडम'। यह देख जेसी प्रशांति ने भी तुरंत पिता को सैल्यूट किया और उनका आशीर्वाद लिया।

तिरुपति एसपी रमेश रेड्डी बोले-मुझे भी गर्व
तिरुपति के एसपी रमेश रेड्डी ने भी पुलिसकर्मी पिता और बेटी के इस लगाव को देखा और कहा कि पुलिस ड्यूटी में मुझे व्यक्तिगत रूप से बहुत गर्व है कि पिता और बेटी इस तरह वर्दी में सार्वजनिक सेवा कर रहे हैं। ऑल द बेस्ट शांति। 'आंध्र प्रदेश पुलिस विभाग ने भी इस दुर्लभ अवसर पर ट्विटर पर युगल को बधाई दी। पिता-बेटी की यह तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।

जब एक ही थाने में लगी बाप-बेटी की ड्यूटी
यह वाक्या कोरोना महामारी की वजह से देश में लॉकडाउन लगाए जाने के दौरान का है। तब मूलरूप से यूपी के बलिया के रहने वाले अशरफ अली मध्य प्रदेश के इंदौर के लसूड़िया थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर सेवा दे रहे थे। वहीं, अशरफ अली की बेटी शाबेरा अंसारी बतौर प्रशिक्षु डीएसपी मध्य प्रदेश के सीधी जिले के आदिवासी बाहुल्य पुलिस थाना मझौली में प्रभारी के रूप में तैनात थीं। अशरफ अली किसी काम से बलिया आए थे। इंदौर डयूटी पर लौटते समय अशरफ अली बेटी से मिलने सीधी जिले पहुंच गए।

अशरफ अली सीधी जिले में ही फंस गए थे
उसी दौरान लॉकडाउन घोषित हो गया। अशरफ अली सीधी जिले में ही फंस गए। इस पर मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने लॉकडाउन के दौरान स्थानीय पुलिस थाना मझौली में ही उनकी ड्यूटी लगा थी। ऐसे में एसआई अशरफ अपनी ही बेटी शाबेरा अंसारी के अंडर में ड्यूटी देने लगे थे। पद में जूनियर होने के नाते पुलिस थाने में पिता बेटी को सैल्यूट मारते हैं और घर जाकर उनकी लाडली उन्हें खाना बनाकर खिलाती है।

डीसीपी पिता ने किया एसपी बेटी को सैल्यूट
आंध्र प्रदेश तिरुपति से डीएसपी जेसी प्रशांति व सीआई पिता श्याम सुंदर जैसी ही तस्वीर दो साल तेलंगाना से भी वायरल हो चुकी हैं। तब यहां डीसीपी पिता एआर उमामहेश्वरा शर्मा ने अपनी आईपीएस बेटी सिंधू शर्मा को सैल्यूट करते नजर आए थे। तेलंगाना राष्ट्र समिति की ओर से एक रैली का आयोजन किया था, जिसमें 32 साल से पुलिस में सेवाएं दे रहे एआर उमामहेश्वरा शर्मा की भी ड्यूटी लगी हुई थी। वहीं, उनकी बेटी आईपीएस सिंधू शर्मा भी तैनात थीं। पिता ने पद में जूनियर होने के कारण अपनी सीनियर अफसर बेटी को सैल्यूट किया था। सिंधू शर्मा ने छह साल पहले पुलिस सेवा ज्वाइन की थी।

कोर्ट के चपरासी की बेटी बनी जज
पिता के ही नक्शे कदम पर चलते हुए बेटी का कामयाबी में उनसे भी एक कदम आगे निकल जाने का मामला बिहार में भी सामने आ चुका है। यहां अर्चना कुमारी के पिता बिहार के सोनपुर रेलवे कोर्ट में चपरासी थे। बेटी अर्चना कुमारी 2018 में हुई 30वीं बिहार न्यायिक सेवक परीक्षा पास करके जज बन गई। अर्चना ने सामान्य श्रेणी में 227वां और ओबीसी कैटेगरी में 10वीं रैंक हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications