दिग्गी ने खेला शकुनी गेम, सुषमा को बताया मोदी से बेहतर

सुषमा को बेहतर कहने का उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ पार्टी में मतभेद पैदा करना था। मोदी के मुकाबले सुषमा स्वराज को बेहतर बताकर वो पार्टी में अंतर्कलंह पैदा करना चाहते थे, लेकिन सुषमा ने पलटवार करते हुए दिग्विजय को राहुल गांधी से बेहतर उम्मीदवार बता डाला।
सुषमा ने जवाबी हमले में कहा कि दिग्विजय सिंह जी राहुल गांधी से बेहतर उम्मीदवार हैं। दरअसल ये पूरा विवाद एक ट्वीट पर शुरु हुआ। दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में मोदी की कटाक्ष करते हुए लिखा कि भाजपा चाहती है कि भारतीय मतदाता इस अहंकारोन्मादी मनोरोगी झूठे को वोट दें। क्या भाजपा बेहतर नेता नहीं खोज सकी। सुषमा कहां से कम हैं? हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब दिग्विजय ने सुषमा की तारीफ की हो। इससे पहले भी वो ये कहकर विवाद बढ़ा चुके है कि प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनना सुषमा का अधिकार है।












Click it and Unblock the Notifications