कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, दिन में खुलेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह के समय कोहरा छाया रहने के बावजूद दिन साफ होगा।" दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 97 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
उत्तर रेलवे के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में 35 ट्रेनों का आगमन देर से हुआ और दो ट्रेनों में समय में परिवर्तन भी किया गया। शनिवार का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications