दिल्ली की केजरीवाल सरकार करवाने जा रही उर्दू में रामलीला, जानें क्या होगा खास और जगह
अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यूपी ही नहीं देश भर में माहौल राममय हो चुका है। वहीं अब दिल्ली सरकार राजधानीवासियों के लिए एक अलग तरह की रामलीला आयोजित करवा रही है। यह रामलीला खास इसलिए है क्योंकि ये रामलीला उर्दू में करवाई जा रही है। दिल्ली में शुरू हो रहे "उर्दू विरासत महोत्सव" में उर्दू रामलीला का मंचन होगा।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार का कला, संस्कृत और भाषा विभाग द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है। उर्दू रामलीला का मंचन 22 फरवरी से शुरू हो रहे उर्दू विरासत महोत्सव के दौरान 24 फरवरी को होगा।
दिल्ली के सुंदर नर्सरी में इसका आयोजन किया जा रहा है। नाट्य समूह श्री श्रद्धा द्वारा "रामलीला दास्तान ए रामायाण" उर्दू में रामलीला का मंचन करेगा।
उर्दू रामलीला का मंचन 22 फरवरी से शुरू हो रहे "उर्दू विरासत महोत्सव" के दौरान 24 फरवरी को होगा।
दिल्ली की केजरीवाल सरकार का उर्दू में रामलीला करवाने का उद्देश्य दोनों संस्कृतियों के साझा मूल्यों का जश्न सेलिब्रेट करना है।
बता दें दिल्ली में इससे पहले भी उर्दू रामलीला हो चुकी है। वर्ष 2018 में भी उर्दू रामलीला आयोजित की गई थी। 2028 में उर्दू रामलीला का आयोजन जिम्मा फरीदा के श्रद्दा रामलील ग्रुप को सौंपा गया था, इस बार भी सरकार ने उर्दू में रामलीला करवाने की जिम्मेदारी इन्हीं को सौंपी है।
इसका आयोजन दिल्ली सरकार के कला और संस्कृति विभाग और उर्दू अकादमी के उर्दू विरासत उत्सव के तहत किया जा रहा है।
विभाग ने बताया कि उर्दू में रामलीला भगवान राम की रावण पर जीत की पौराणिक कहानी पर मंचन होगा, जिसमें दर्शकों को रोचक मोड़ भी देखने को मिलेगा। उर्दू रामलीला एक आदर्श भाषाई मिश्रण है जो हिंदी की सुंदरता और उर्दू की परिष्कार को जोड़ती है।
विभाग द्वारा इस मौके पर कई प्रस्तुतियां होंगी जिसमें रामायण को उर्दू का नजरियां पर एक समूह चर्चा भी होगी। इस चर्चा का उद्देश्य रामायण से जुड़े सांसकृतिक आयोमों का पता लगाना है। गौर करने वाली बात है कि ऐसे ही कार्यक्रम का आयेाजन हैदराबाद,मुंबई और बेंगलुरू समेत अन्य शहरों में भी किया जा रहा है।
वहीं इस महोत्सव में 'महफिल-ए-कव्वाली, 'सूफी महफिल', छात्रों के लिए गजल गायन प्रतियोगिता, एक काव्य प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता अयोजित की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications