DU का पहला कट ऑफ लिस्ट आज, दाखिले कल से शुरू

delhi university
नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में तीन साल के कोर्स के तहत दाखिले के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट आज जारी होगी जबकि दाखिले की प्रक्रिया कल से शुरु होगी। चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पर विवाद के कारण एडमिशन में देरी के बाद देरी के बाद डीयू के शैक्षिक सत्र 2014-15 के लिए दाखिला मंगलवार से शुरू होगा।

दाखिले के लिए पहला कट ऑफ लिस्ट आज आएगा। लिस्ट के आधार पर एडमिशन के 1 जुलाई से 3 जुलाई तक होगी। वहीं दूसरी लिस्ट 4 जुलाई को निकलेगी। जिसके लिए दाखिले 4 जुलाई से 7 जुलाई तक होंगे। वहीं तीसरी कटऑफ लिस्ट 8 जुलाई को निकलेगी, जिसके लिए दाखिले की प्रक्रिया 8 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेगी। चौथी लिस्ट 11 जुलाई को, पांचवी लिस्ट 14 जुलाई, छठी लिस्ट 16 जुलाई, सातवीं लिस्ट 18 जुलाई और आठवीं लिस्ट 21 जुलाई को निकलेगी।

डीयू बेबसाइट, विवरणिका में बदलाव सहित अधिकारियों को ताजा निर्देश जैसे नामांकन के विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है। डीयू और यूजीसी के बीच के विवाद में नामांकन लेट हो गया है। ऐसे में अब नए सिरे से नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। आयोग ने डीयू से यह भी सुनिश्चित करने कहा कि उसके अंतर्गत आने वाले कॉलेज, जिन्होंने छात्रों को एफवाईयूपी के तहत विद्यार्थियों को दाखिला दिया, स्वयं यूजीसी तथा एआईसीटीई जैसे नियामक निकायों से मंजूरी लें ताकि एफवाईयूपी वाले विद्यार्थी किसी नुकसान की स्थिति में नहीं रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+