कोर्स पर विवाद खत्म, मंगलवार से शुरु होंगे दाखिले

विश्वविद्यालय ने विवाद खत्म होने के बाद अपनी वेबसाइट पर नए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। कार्यक्रम के मुताबिक कॉलेजों द्वारा पहली कट ऑफ सूची 1 जुलाई को सुबह नौ बजे अधिसूचित होगी और इसके आधार पर छात्र अपने पसंद के कॉलेजों में 3 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं। अगली कट ऑफ सूची 4 जुलाई को जारी होगी और इसके बाद छह और दाखिला सूची जारी होगी।
गौरतलब है कि डीयू में दाखिले की शुरुआत 24 जून से शुरू होने थे, लेकिन एफवाईयूपी पर उठे विवाद के बाद इसमें एक हफ्ते के ज्यादा का विलंब हो गया। विश्वविद्यालय के 64 कॉलेजों में 54 हजार से ज्यादा सीटों पर एफवाईयूपी के तहत 2.7 लाख से ज्यादा छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन दिया था।










Click it and Unblock the Notifications