दिल्ली: परिवहन मंत्री गोपाल राय का इस्तीफा, सत्येंद्र जैन के हवाले मंत्रालय

नयी दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी में उठा पटक का दौर जारी है। जहां एक ओर पार्टी के 21 विधायकों की सदस्ता रद्द होने का खतरा मंडराने लगा है तो वहीं दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री गोपाल राय को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी है। 17 साल बाद आप नेता गोपाल राय की गर्दन से निकाली गयी गोली

gopal rai

केजरीवाल सरकार में परिवहन मंत्री गोपाल राय ने इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब गोपाल राय की जगह सत्येंद्र जैन को परिवहन मंत्रालय का इतिरिक्त भार सौंप दिया गया है। अब केजरीवाल किसे कमीना कहेंगे, इंतजार करें

आपको बता दें कि गोपाल राय ने इच्छा जताई थी कि वह स्वास्थ्य कारणों की वजह से मंत्रालय छोड़ना चाहते हैं। गोपाल राय के गले में 17 साल पहले गोली लगी थी, जिसे सर्जरी के जरिए पिछले महीने निकाला गया था। गोपाल राय ने कहा है कि उन्हें और उपचार की ज़रूरत है जिसकी वजह से वो मंत्रालय के काम-काज पर ध्यान नहीं पा रहे है और इस लिए वो अपना इस्तीफा दे रहे हैं।

जहां गोपाल राय और पार्टी इस इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है तो वहीं विपक्षी पार्टी भाजपा का कहना है कि गोपाल राय जांच के डर से पद छोड़ रहे हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि प्रिमियम बस योजना में एसीबी जांच से घबरा कर गोपाल राय ने अपना इस्तीफा दिया है।

दरअसल आप सरकार पर आरोप है कि प्रिमियम बस योजना में गोपाल राय ने एक निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने की कोशिश की। जिसके बाद अब इस मामले की जांच अब एसीबी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+