दिल्ली में महाबिहारी सम्मेलन, मिलेगी सबको चुनौती

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) बिहार में पार्टी विहीन लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना के लिए 17 सितम्बर को जंतर मंतर पर आयोजित होगा महाबिहारी सम्मेलन। बिहार प्रदेश विधानसभा के आम चुनाव में जहां सत्ता पर काबिज होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाला भाजपा गठबंधन व नीतीश लालू के नेतृत्व में अन्य दलों का गठबंधन दिन रात एक किये हुए है।

बिहार क्रांति का शंखनाद

वहीं देश में पार्टी विहीन लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना करने के लिए समर्पित बाबा बमबम महाराज नौहट्टिया ने बिहार में पार्टी विहीन लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना के लिए बिहारक्रांति का शंखनाद करने के लिए लोकशाही के कुरूक्षेत्र संसद की चौखट जंतर मंतर पर 17 सितम्बर को महाबिहारी सम्मेलन का आयोजन करने का ऐलान किया।

सामाजिक संगठनों की मुहिम

गौरतलब है कि दिल्ली प्रदेश में भी गैर दलीय सरकार गठन के लिए कई सामाजिक संगठनों को इस मुहिम में जोड़ कर न्यायालय का दरवाजा खटखटा चुके बाबा बमबम महाराज नौहट्टिया ने बताया कि 17 सितम्बर को प्रातः दस बजे से सांय 5 बजे तक चलने वाले महाबिहारी सम्मेलन में बिहार के प्रबुद्ध समाजसेवी, हितैषी के साथ बड़ी संख्या में दिल्ली में रहने वाले बिहारी सम्मलित होंगे।

बाबा बमबम नौहट्टिया ने स्पष्ट किया कि आज देश की समस्त समस्याओं की जड़ राजनैतिक पार्टियों का मतदाओं के द्वारा दर किनार करना जरूरी है। बम बम बाबा नौहट्टिया ने अपने अभियान की रूप रेखा पर प्रकाश डालते हुए स्पष्ट किया कि अगर 2015 में उनकी सरकार विधानसभा चुनाव में जनता के बहुमत से बनती है तो बिहार विधानसभा में प्रथम विधेयक बिहार प्रशासनिक अधिनियम 2015 को पारित किया जायेगा।

इसी अधिनियम के द्वारा लोकतांत्रिक ढ़ग से अंग्रेजी सरकार की व्यवस्था को जमीदोज करने का श्रीगणेश देश के महान सम्राट अशोक के पाटलीपुत्र से किया जायेगा, जिसके शासन की सीमा कभी ईरान तक थी।

बमबम बाबा नौहट्टिया ने बताया कि वे इस अभियान को अपने सहयोगी सुनील कुमार तिवारी व सत्यपाल गुप्ता के साथ मूर्तरूप देने में लगे हुए है और बिहार विधानसभा चुनाव में उनके गैर दलीय सरकार बनाने के लिए संभावित प्रत्याशियों सहित चुनावी समर की रूप रेखा का पूरा खाका भी महाबिहारी सम्मेलन में रखा जायेगा।

अभे ही अभी बमबम बाबा के गैरदलीय सरकार बनाने का अभियान से बिहार की सत्ता में काबिज होने के लिए दिनरात एक कर रहे राजनैतिक दल बेखबर हों परन्तु अपने मजबूत इरादों से बम बम बाबा नौहट्टिया कितना दमखम बिहार विधानसभा चुनाव में दिखा पाते हैं यह तो चुनाव परिणाम ही बतायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+