डीपीएस कालेज के प्रधानाचार्य की बेटी की संदिग्ध हालत में मौत
दिल्ली के एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्राध्यापक की बेटी ने स्कूल के परिसर में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी। दक्षिणी दिल्ली के आर.के.पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के प्राध्यापक डी.आर.सैनी की 29 वर्षीय बेटी अंजना सैनी को बुधवार सुबह उसके घर में मृत पाया गया। परिवार के सदस्य ने उसका शव देखा, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

अंजना गुड़गांव में काम करती थीं और पिछले कुछ महीनों से अवसाद से घिरी हुई थी। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "अंजना के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। इसमें उसने किसी को भी आत्महत्या का जिम्मेदार नहीं ठहराया है।"
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उसके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications