प्रदूषण से 'जंग' लड़ने के लिए एक्शन में आए 'नजीब', लिए अहम फैसले
नजीब जंग ने दिल्ली पुलिस और नगर निगम को कार्ययोजना शुरू करने के आदेश भी दिए जिससे दिल्ली में 15 साल पुराने डीजल वाहनों के चलने पर रोक लगाई जा सके।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति भयावह होती जा रही है। जहां लोगों के दिलों में दहशत है वहीं इस गंभीर मुद्दे पर सियासत पर चरम पर है। आज उप राज्यपाल नजीब जंग ने आपात उच्चस्तरीय बैठक बुलाई जिसमें प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा हुई।

इस बैठक के बाद जो फैसले निकलकर सामने आए हैं उनके मुताबिक अब धार्मिक उत्सवों के अलावा दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध रहेगा। नजीब जंग ने दिल्ली पुलिस और नगर निगम को कार्ययोजना शुरू करने के आदेश भी दिए जिससे दिल्ली में 15 साल पुराने डीजल वाहनों के चलने पर रोक लगाई जा सके।
इसके अलावा ओवरलोडेड ट्रक्स और ऐसे ट्रक्स जिनको दिल्ली में कहीं नहीं जाना है लेकिन वो दिल्ली से होकर गुजरते हैं उनकी दिल्ली में आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। आपको बता दें कि दीपावली के बाद से ही दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है और जहरीली धुंध की चादर ने दिल्ली के आसमान को घेर रखा है। कई लोगों का मानना है कि दिल्ली में बढ़े प्रदूषण के लिए काफी हद तक पटाखे जिम्मेदार हैं।












Click it and Unblock the Notifications