दिल्ली में हार के बाद भाजपा पर साथी का वार, ठाकरे ने कहा ये मोदी की हार
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की करारी हार के बाद अब सहयोगियों ने भी उसपर हमले शुरु कर दिए है। भाजपा की पुरानी सहयोगी शिवसेना ने दिल्ली चुनाव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जोड़ते हुए इसे उनकी हार बताकर भाजपा की टेंशन और बढ़ा दी।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'हार' है और इससे पता चलता है कि यह सुनामी 'मोदी लहर' से भी ताकतवर है। ठाकरे ने कहा कि जिस तरह के नतीजे दिल्ली में आएं है उसे नरेंद्र मोदी की हार कहना गलत नहीं होगा। उन्होंने कहा कि देश में मोदी लहर चलने की बातें की जा रही हैं।, लेकिन दिल्ली के लोगों ने दिखाया है कि सुनामी लहर से ज्यादा ताकतवर है।
उद्धव ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को फोन कर बधाई भी दी है। माना जा रहा है कि उद्धव केजरीवाल के शपथ-ग्रहण समारोह में शिरकत भी करेंगे। हलांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। शिवसेना प्रमुख के इस बयान को लेकर भाजपा में कड़ी नाराजगी जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications