दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर में इनामी गैंगस्टर कुलदीप फज्जा को मार गिराया, फिल्मी स्टाइल में भागा था अस्पताल से

दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर में इनामी गैंगस्टर कुलदीप फज्जा को मार गिराया, फिल्मी स्टाइल में भागा था अस्पताल से

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल से 25 मार्च को फिल्मी स्टाइल में भागने वाला इनामी गैंगस्टर कुलदीप फज्जा को दिल्ली पुलिस ने मार गिराया है। दिल्ली पुलिस के साथ एनकाउंटर में कुलदीप उर्फ फज्जा घायल हो गया था। जिसके बाद पुलिस वाले उसको अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक रोहिणी के सेक्टर 14 में एक फ्लैट में स्पेशल सेल की टीम के साथ फायर एक्सचेंज के दौरान जीटीबी अस्पताल से भाग गया एक आरोपी कुलदीप फज्जा घायल हो गया था। जिसके बाद उसे अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Delhi Police

Recommended Video

    Delhi Encounter: Delhi Police ने GTB Hospital से फरार Kuldeep Fajja मार गिराया | वनइंडिया हिंदी

    फिल्मी स्टाइल में अस्पताल से भागा गैंगस्टर कुलदीप

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर कुलदीप फज्जा के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल से गैंगस्टर कुलदीप फज्जा को भगाने के लिए गोगी गैंग ने फिल्मी स्टाइल में फूलप्रूफ प्लानिंग थी। एक स्कॉर्पियो और एक बाइक लेकर गोगी गैंग के मेंबर अस्पताल बिल्डिंग के बाहर ठीक उसी जगह चक्कर लगा रहे थे, जहां दिल्ली पुलिस जीटीबी अस्पताल के भीतर से कुलदीप उर्फ फज्जा को लेकर बाहर निकलने वाली थी। गोगी गैंग के बदमाश के पास हथियार भी थे। जैसे ही पुलिस गैंगस्टर कुलदीप को लेकर अस्पताल बिल्डिंग के बाहर निकली, बदमाशों ने पुलिस पर लाल मिर्ची फेंका और हथियारों से फायरिंग भी की और कुलदीप को लेकर भाग निकले थे। बदमाशों ने मौके पर तीन तीन पिस्टल, एक रिवॉल्वर और कई कारतूस छोड़ दिए थे।

    गैंगस्टर कुलदीप पर 70 से केस और 2 लाख का इनाम था

    गैंगस्टर कुलदीप फज्जा पर हत्या, छिनैती सहित 70 से ज्यादा मामले दर्ज थे। सिर्फ दिल्ली का ही नहीं गैंगस्टर कुलदीप फज्जा हरियाणा का भी वांटेड था। दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर कुलदीप फज्जा दो लाख रुपये का इनाम भी रखा था। दिल्ली पुलिस ने साल 2020 में इसको गिरफ्तार किया था। जैसे ही वो अस्तपाल से भागा था, उसके बाद से ही दिल्ली पुलिस उसको पतड़ने के लिए अलर्ट थी। गैंगस्टर कुलदीप फज्जा को भगाने में एक नाबालिग आरोपी का भी हाथ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+