दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामलों में बड़ा उछाल, 142 पहुंची मरीजों की संख्या
नए साल के पास आते आते देशभर में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। अब तक देश में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन के मामले महाराष्ट्र में थे लेकिन आज स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो जानकारी दी है वो दिल्ली के लोग सकते में आ गए
नई दिल्ली, 27 दिसंबर: नए साल के पास आते-आते देशभर में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। अब तक देश में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन के मामले महाराष्ट्र में थे लेकिन आज स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो जानकारी दी है वो दिल्ली के लोग सकते में आ गए हैं।

अब तक कोरोना के ओमिक्रॉन मामले में दूसरे नंबर पर चल रही दिल्ली अब पहले नंबर पर आ गई है। आज स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली पहले नंबर पर आ गई है।
दिल्ली में बढ़ा ओमिक्रॉन का खतरा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या में तेजी से उछाल आया है। इस उछाल के बाद दिल्ली में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या 142 पहुंच गई है। अपने इस आंकड़े के बाद दिल्ली ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है।
महाराष्ट्र में सामने आए इतने मामले
अगर अन्य राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या 141 है। उसके बाद केरल में 57 , गुजरात में 49 और राजस्थान में 43 मामले हैं। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन के मरीज सामने आए हैं। जिसके कारण ये पांच राज्य ओमिक्रॉन से संक्रमित मामलों में टॉप 5 में शामिल हो गए हैं।
24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 7000 से अधिक मामले
देश में बीते 24 घंटे में 7,141 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 34,237,495 हो गई है। अब कुल सक्रिय मामले 75,841 रह गए हैं। देश में रिकवरी रेट सुधरकर अब 98.40 फीसदी हो गया है। देश में पिछले 24 घंटे में 315 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। अब तक देश में कोविड-19 से 479,997 लोगों की मौत हो चुकी है। टीकाकरण के आंकड़े की बात की जाए तो देश में अब तक कुल 1,41,70,25,654 डोज लगाई जा चुकी हैं। बीते 24 घंटे में 29,93,283 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications