Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर बोले मंत्री गोपाल राय, कहा-'सुधार हुआ, लेकिन अभी सतर्क रहने की जरूरत'

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को लेकर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली का AQI गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था। कल शहर में हल्की बारिश हुई जिसके कारण प्रदूषण में सुधार हुआ है। अभी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मैं दिल्ली और एनसीआर के लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध करता हूं।

हल्की बारिश और हवा से सुधार हुआ

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली का एक्यूआई सीनियर क्रांतिकारी पर पहुंच गया था। उसके बाद कल जो हल्की बूंदाबांदी हुई है। दिल्ली में हवा चली है। उससे प्रदूषण के स्तर में सुधार तो हुआ है। लेकिन यह स्थाई नहीं है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अभी हवा की गति कम होगी। ऐसी स्थिति में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना दिख रही है। पंजाब में पराली जलने की गतिविधियां तो खत्म हो गई है। लेकिन दिल्ली की गतिविधियों का असर इस पर देखा जा रहा है।

gopal rai

विवाह समारोह का पड़ रहा असर

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अभी शादी-विवाहों का सीजन है। ऐसे में एक व्यक्ति को तीन-चार शादियों में जाना पड़ रहा है। वह निजी वाहन से देर रात में शादी में जा रहे हैं। ऐसा फीडबैक मिल रहा है कि शादियों की वजह से व्हीकल का मूवमेंट बढ़ गया है। इससे भी प्रदूषण बढ़ रहा है। दिल्ली एनसीआर में जो गतिविधियां हो रही है। उनका भी असर इस पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की है कि एक्यूआई में थोड़ा सुधार हुआ है। लेकिन अभी सतर्क रहने की जरूरत है। प्रशासनिक स्तर पर भी ग्रेव-3 की मॉनिटरिंग जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+