कौन हैं रेखा गुप्ता जिन्‍हें भाजपा ने MCD में बनाया है दिल्‍ली मेयर पद का उम्‍मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने एमसीडी मेयर चुनाव में रेखा गुप्‍ता को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। रेखा गुप्‍ता तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और भाजपा की दिग्गज नेता हैं और छात्र जीवन से दिल्‍ली विवि की राजीनीति में सक्रिय रहीं हैं।

rekha gupta

Recommended Video

    Delhi Mayor: BJP ने Rekha Gupta को बनाया उम्‍मीदवार, Shelly Oberoi से मुकाबला | वनइंडिया हिंदी *NEWS

    दिल्‍ली नगर निगम (MCD) के मेयर और डिप्‍टी मेयर चुनाव के लिए बीजेपी ने आखिरकार अपने प्रत्‍याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मेयर पद के लिए रेखा गुप्‍ता और डिप्‍टी मेयर पद के लिए कमल बागड़ी को मैदान में उतारा है। दिल्‍ली नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी उम्‍मीदवार शैली ओबेरॉय को टक्‍कर देने के लिए रेखा गुप्‍ता पर विश्‍वास जताया है। एमसीडी का चुनाव आप से चुनाव हारने के बाद मेयर पद पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा ने रेखा गुप्‍ता पद दांव खेल रही है। आइए जानते हैं कौन है रेखा गुप्‍ता ?

    रेखा तीसरी बार पार्षद बनी हैं

    रेखा गुप्‍ता वर्तमान समय में शालीमार बाग से पार्षद है। रेखा तीसरी बार पार्षद बनी हैं। वो साउथ दिल्‍ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी है। दिल्‍ली के दौलत राम कॉलेज से ग्रेजुएट रेखा गुप्‍ता अपने छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय हैं और संघ से जुड़ी रही हैं। दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय छात्र संघ की अध्‍यक्ष और जनरल सेकेट्री भी रह चुकी हैं।

    रेखा को भाजपा ने क्‍यों बनाया मेयर प्रत्‍याशी

    रेखा गुप्‍ता भाजपा की कद्दावर नेता हैं। दिल्‍ली निगम में उनके राजनीतिक अनुभव और कट्टर भाजपाई और संघी होन के कारण भाजपा ने उन्‍हें मेयर पद का प्रत्‍याशी बनाया है।

    रोचक होगा मेयर पद चुनाव में मुकाबला

    याद रहे आम आदमी पार्टी ने शैली ओबेरॉय को मेयर पद का प्रत्‍याशी बनाया है। शैली दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय की पूर्व अस्टिटेंट प्रोफेसर हैं और भाजपा की मेयर प्रत्‍याशी रेखा गुप्‍ता से उनकी तुलना की जाए तो शैली ओबेरॉय पहली बार पार्षद बनी हैं वहीं रेखा गुप्‍ता तीन बार पार्षद बनी इसके साथ ही दक्षिण दिल्‍ली के मेयर पद की भी जिम्‍मेदारी संभाल चुकी हैं। राजनीनिक में शैली को आए अभी कम समय हुआ है वहीं रेखा गुप्‍ता राजनीति की मझी हुई खिलाड़ी हैं। ऐसे में इस बार एमसीडी मेयर पद के चुनाव में देखना होगा कि किसकी जीत होती ?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+