MCD election : केजरीवाल का भाजपा पर हमला, कहा - BJP एक वीडियो बनाने वाली कंपनी है

दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी का दौर जारी है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट के जरिए बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी एक वीडियो बनाने वाली कंपनी है। केजरीवाल ने एक ट्वीट में लिखा, ''बीजेपी की दिल्ली वालों को नई गारंटी- हर वार्ड में वीडियो की दुकान खोलेंगे। बीजेपी एक वीडियो बनाने वाली कंपनी है। इस चुनाव में जनता उन्हें वीडियो बनाने का काम देगी और स्कूल, अस्पताल बनाने वालों को सरकार चलाने का काम देगी।'' बता दें, दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर चार दिसंबर को वोटिंग होगी, जबकि सात दिसंबर को मतगणना होगी।

delhi mcd election CM arvind kejriwal targets on BJP

बता दें, दिल्ली सरकार में मत्री सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। बीजेपी सत्येंद्र जैन के अबतक चार वीडियो जारी कर चुकी है। एक वीडियो में सत्येंद्र जैन को एक कैदी मसाज दे रहा है, तो दूसरे वीडियों में उन्हें जेल के अंदर बढ़िया खाना खाते हुए देखा गया। रविवार को सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह जैन खुद तो नजर नहीं आ रहे, लेकिन कुछ जेल कर्मी उनके सेल की सफाई कर रहे हैं। इस वीडियो के बाद एक बीजेपी ने एक बार फिर केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो जारी करने को लेकर पलटवार किया है।

केजरीवाल ने भाजपा पर किया हमला

अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले शनिवार को भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा था कि एमसीडी चुनाव के परिणाम स्पष्ट होने लगे हैं। केजरीवाल ने दावा किया है कि एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। सीएम केजरीवाल ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा था कि दिल्ली की जनता चार दिसंबर को भाजपा के वीडियो का जवाब देगी। यह चुनाव भाजपा के 10 वीडियो और केजरीवाल के 10 काम का है। दिल्ली की जनता बताएगी कि उसे भाजपा के 10 वीडियो चाहिए या केजरीवाल के 10 का।

Recommended Video

    MCD Election: Delhi चुनाव में सबसे ज्यादा अमीर उम्मीदवार किस पार्टी के | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+