दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022: AAP ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची, राजेंद्र पाल गौतम भी शामिल

दिल्ली नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है। चार दिसंबर को एमसीडी का चुनाव होने वाला है। आम आदमी पार्टी (आप) एमसीडी में सत्ता पाने के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रही है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है। चार दिसंबर को एमसीडी का चुनाव होने वाला है। आम आदमी पार्टी (आप) एमसीडी में सत्ता पाने के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रही है। इस बीच आप ने शुक्रवार को 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। आप के राजेंद्र पाल गौतम, जिन्होंने एक धार्मिक रूपांतरण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति पर मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, वो भी सूची में शामिल हैं।

दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022

स्टार प्रचार की लिस्ट में सबसे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल है। उसके बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का भी नाम शामिल है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी शामिल किया गया है। साथ ही दिल्ली और पंजाब के राज्यसभा के सांसदों का नाम शामिल है।

केजरीवाल ने की 10 गारंटियों का ऐलान

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 10 चुनावी गारंटियों का भी ऐलान कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने 10 गारंटियों का ऐलान करते हुए कहा कि हमें दिल्ली को एक साफ-स्वच्छ और सुंदर शहर बनाना है। उन्होंने कहा कि 15 साल से लोगों के साथ धोखा हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं वह करते हैं। हमारी गारंटी कभी टूटती नहीं है।

लोगों की नीयत साफ नहीं

हमारी गारंटी फेविकोल के जोड़ की तरह होती है और कभी टूटती नहीं है। ये दूसरी पार्टी वाले वचन पत्र जारी करते हैं और 5 वर्ष कुछ नहीं करते हैं, फिर मैनिफेस्टो जारी करते हैं। वहीं, अगले पांच साल कुछ नहीं करते हैं, तो संकल्प पत्र जारी करते हैं। क्योंकि दूसरी पार्टी वालों लोगों की नियत साफ नहीं है।

  • अरविंद केजरीवाल
  • मनीष सिसोदिया
  • भगवंत मान
  • गोपाल राय
  • संजय सिंह
  • कैलाश गहलोत
  • इमरान हुसैन
  • राज कुमार आनंद
  • राघव चड्ढा
  • सुशील गुप्ता
  • एनडी गुप्ता
  • हरभजन सिंह
  • हरपाल सिंह चीमा
  • हरजोत सिंह बेन्स
  • अमन अरोड़ा
  • पंकज गुप्ता
  • दुर्गेश पाठक
  • दिलीप पांडेय
  • आतिशी
  • सौरभ भारद्वाज
  • आदिल अहमद खान
  • राजेंद्र पाल गौतम
  • सोमनाथ भारती
  • राखी बिड़लान
  • संजीव झा
  • जरनैल सिंह
  • कुलदीप कुमार
  • विशेष रवि
  • मदन लाल
  • शहनाज हिंदुस्तानी

यह भी पढ़ें- इस बार दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भाजपा की 20 से भी कम सीटें आएंगी: अरविंद केजरीवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+