इस बार दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भाजपा की 20 से भी कम सीटें आएंगी: अरविंद केजरीवाल

MCD Elections 2022 : ''आप'' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली नगर निगम के आगामी चुनाव पर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब केजरीवाल ने कहा कि इस बार नगर निगम के चुनाव में भाजपा की 20 से कम सीटें आएंगी। पहले ये कहते थे कि दिल्ली सरकार में फंड की चिंता है। हमारे समय में तो समस्या नहीं हुई। केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को एक पैसा नहीं दिया है। हमारा जो हक था, उसको भी नहीं दिया। हम तो इनकी तरह नहीं चिल्लाए। हम बच्चों की तरह नहीं रोते हैं, हम गाली-गलौंज और लड़ाई-झगड़ा नहीं करते, काम करते हैं। भ्रष्टाचार खत्म कर दो, पैसे ही पैसे आ जाएंगे।

AAP chief Arvind Kejriwal said- BJP will get less than 20 seats in Delhi Municipal Corporation elections

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, ये लोग आम आदमी पार्टी से बहुत ज्यादा डरे हुए हैं। आज पूरे देश में भाजपा अगर किसी से डरती है, तो सिर्फ आम आदमी पार्टी से डरती है। आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए इन्होंने दोनों चुनाव एक साथ कराए हैं कि आम आदमी पार्टी के रिसोर्सेज और मेरा समय बंट जाए। मैं इनको कहना चाहता हूं कि आप जो मर्जी कर लो। आम आदमी पार्टी या केजरीवाल ताकतवर नहीं है, जनता ताकतवर है। जनता अपना मन बना लिया है कि एमसीडी में भी और गुजरात में भी आम आदमी पार्टी को लाना है। ये जो भी षणयंत्र रच लें, लेकिन उसका कोई असर नहीं होने वाला है। उपर वाला हमारे साथ है। उपर वाला हमेशा सच के साथ होता है।

केजरीवाल बोले कि, हम लड़ाई-झगड़ा, गुंडागर्दी नहीं करते हैं, हम बिजली मुफ्त करते हैं, ये नहीं कर सकते। हम 24 घंटे बिजली देते हैं, मुफ्त में देते हैं। यह उपर वाले से मुझे वरदान मिला हुआ है, इनको नहीं मिला है। यह जादू मैं ही कर सकता हूं, ये नहीं कर सकते। हम स्कूल ठीक करते हैं। मनीष सिसोदिया हमारे ही पास है, उनके पास नहीं है। हम अस्पताल ठीक करते हैं, वो सत्येंद्र जैन ही कर सकते हैं। आज तक 75 साल में कोई पैदा ही नहीं हुआ, जो अस्पताल ठीक कर दे और मोहल्ला क्लीनिक बना दे।

दिल्लीवालों के लिए एमसीडी में 'केजरीवाल की 10 गारंटी'

  • केजरीवाल ने कहा कि, अब विश्वस्तरीय शहरों में नंबर वन बनेगी दिल्ली
  • तीनों कूड़े के पहाड़ खत्म करेंगे, साफ-सुथरी होगी दिल्ली, भ्रष्टाचार व पार्किंग की समस्या ख़त्म करेंगे और आवारा पशुओं का समाधान होगा- अरविंद केजरीवाल
  • शानदार सड़कें-गलियां, विश्वस्तरीय शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाएं, सुंदर पार्क, समय पर वेतन, व्यापारियों को समस्याओं से मुक्ति और वेंडिंग जोन बनाएंगे- अरविंद केजरीवाल
  • एमसीडी के सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा और हर महीने की 7 तारीख से पहले सबको सैलरी दी जाएगी- अरविंद केजरीवाल
  • जैसे फेविकोल का जोड़ कभी नहीं टूटता, वैसे ही ''आप'' की गारंटी नहीं टूटती, हम जो कहते हैं, वो करते हैं- अरविंद केजरीवाल
  • भाजपा पहले 'संकल्प पत्र' लेकर आई थी, फ़िर उसे कूड़े में फेंक दिया, अब 'वचन पत्र' लेकर आई है, इसे भी 7 दिसंबर को नतीजों के बाद कूड़े में फेंक देंगे- अरविंद केजरीवाल
  • भाजपा ने पिछले चुनाव में कहा था कि कूड़े के पहाड़ ख़त्म कर देंगे, अब ये कहते हैं कि कूड़े के पहाड़ तो हर शहर में होते हैं- अरविंद केजरीवाल
  • लंदन, टोक्यो, न्यूयार्क, वाशिंगटन व पेरिस में कूड़े के पहाड़ कहां हैं? भाजपा ने पिछली बार जो वादा किया था, वो झूठा था- अरविंद केजरीवाल
  • भाजपा का नंबर दो नेता कहता है कि राज्य सरकार हमें पैसा नहीं देती, इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि केंद्र सरकार कह रही है कि राज्य सरकार हमें पैसे नहीं देती, इन्हें शर्म भी नहीं आती- अरविंद केजरीवाल
  • भाजपा ने वादा किया था कि केंद्र सरकार से सीधे पैसा लाएंगे, लेकिन पांच साल में एक पैसा नहीं लाए- अरविंद केजरीवाल
  • भाजपा ने माना कि इनके सारे पार्षद भ्रष्ट हैं, इसलिए सारे प्रत्याशी बदले, क्या प्रत्याशी बदलने से भ्रष्टाचार ख़त्म हो जाएगा, जेल नहीं भेजना चाहिए- अरविंद केजरीवाल
  • भाजपा ने दिल्लीवालों की जिंदगी हराम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, इन्होंने योग क्लास, घर-घर राशन योजना और रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ कैंपेन बंद करवा दी- अरविंद केजरीवाल
  • दिल्ली वालों से अपील है कि योग रोकने, लड़ाई-झगड़ा करने व दिल्ली को रोकने वालों को वोट मत देना, योग करवाने, स्कूल बनवाने और दिल्ली को चलाने वालों को वोट देना- अरविंद केजरीवाल
  • हम एमसीडी में दी गई सभी 10 गारंटियों को अगले चुनाव से पहले पूरा करेंगे- अरविंद केजरीवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+