पढ़ें और जानें दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र तोमर का पूरा फर्जी डिग्री विवाद
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली सरकार के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को पुलिस ने कानून की कथित फर्जी डिग्री मामले में मंगलवार को हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तोमर को हिरासत में लिया गया है, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। मुंबई, मुस्लिम, मकान मामला: AAP समर्थक और एंटी हिंदू हैं कादरी, मॉडलिंग नहीं पत्रकार है पेशा

उन्हें दिल्ली बार काउंसिल की उस शिकायत के मामले में हिरासत में लिया गया है, जिसमें मंत्री पर कानून की फर्जी डिग्री हासिल करने और अपना नाम एक अधिवक्ता के तौर पर पंजीकृत कराने का आरोप लगाया गया है।" तोमर की गिरफ्तारी के बाद राजधानी में सियासी सरगर्मी और तेज हो गई है। AAP पार्षद निशा सिंह को पुलिस ने मारापीटा, बाल पकड़कर खींचा
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तोमर की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में तानाशाही के जरिए इमरजेंसी जैसे हालात बनाए जा रहे हैं। तो आईए आपको तोमर से जुड़े विवाद के बारे में विस्तार से बताते हैं।
- जितेंद्र सिंह तोमर ने जब मंत्री पद का शपथ लिया उस वक्त शपथ पत्र में उन्होंने अपनी कानून की डिग्री लगाई। डिग्री के मुताबिक उन्होंने कानून की पढ़ाई तिलका मांझी, भागलपुर विश्वविद्यालय (बिहार) से की है। जो विवाद चल रहा है उसके मुताबिक लॉ की यह डिग्री फर्जी है और इस संबंध में हाईकोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है।
- हाईकोर्ट के आदेश पर बार काउंसिल ने जांच की है और कहा कि स्नातक और लॉ की डिग्री फर्जी है। बार काउंसिल ने बताया था कि उन्हें यूपी की डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से जानकारी मिली है कि तोमर ने वहां से स्नातक नहीं किया है।
- बार काउंसिल ऑफ दिल्ली ने जीतेन्द्र सिंह तोमर की BSc की डिग्री और मार्कशीट की जांच के लिए मार्च में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी को एक खत लिखा था। इस खत के जवाब में यूनिवर्सिटी ने जानकारी दी की तोमर की बीएससी डिग्री, मार्कशीट और रोल नंबर फर्जी हैं।
- नियमों के मुताबिक़ बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए बार कॉउंसिल ऑफ इंडिया से एफिलिएटेड यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री और ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी होता है। लेकिन इस मामले में जीतेन्द्र सिंह तोमर की दोनों की डिग्रियां सवालों के घेरे में हैं।












Click it and Unblock the Notifications