AAP पार्षद निशा सिंह को पुलिस ने मारापीटा, बाल पकड़कर खींचा

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। गूगल की नौकरी छोड़ आम आदमी पार्टी (AAP) का दामने वाली पार्षद निशा सिंह से पुलिसवालों ने बदसलूकी की। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने से पहले कथित तौर पर मारपीट की और उन्हें बालों से पकड़ कर खींचा। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक निशा गुड़गांव के सेक्टर 47 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HUDA) की ओर से झुग्गियां ढहाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं। निशा के साथ 'आप' के और कार्यकर्ता भी थे।

AAP's Nisha Singh, a Gurgaon councillor
बताया जाता है कि प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया और बाद में पुलिस ने निशा को गिरफ्तार कर लिया। निशा का आरोप है पुलिस ने इस दौरान कथित रूप से उनके बाल खींचे और उनकी पिटाई भी की। इतना ही नहीं मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस पर अन्य महिलाओं को भी बर्बरता से पीटने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि चोट लगने के बाद निशा खुद को अस्पताल ले जाने की गुहार लगाती रहीं, इसके बावजूद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

निशा अभी भी पुलिस हिरासत में हैं। निशा की गिरफ्तारी इसलिए और भी संदेहास्पद हो गई है क्योंकि AAP ने पुलिस पर कई कांग्रेस नेताओं को बख्शने का आरोप लगाया है जो इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे। आपको बताते चलें कि निशा लंदन स्कूल ऑफ़ इकनॉमिक्स की ग्रेजुएट हैं और गूगल कंपनी की नौकरी छोड़कर राजनीति में आईं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+