'आप' नेता मनीष सिसोदिया ने पहले तोड़ा कानून, फिर किया तिरंगे का अपमान

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आलोचना के घेरे में आ गए हैं। सिसोदिया ने एक बार नहीं बल्कि दो बार कानून का उल्लधंन किया। पहले उन्होंने ट्रैफिक नियम तोड़ा और फिर उसके बाद तिरंगे का अपमान किया।

manish sisodia

तोड़ा ट्रैफिक नियम

आप नेता मनीष सिसोदिया ने 15 अगस्‍त के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के पटपड़गंज की गलियों में बाइक रैली निकाली। इस दौरान उन्‍होंने हेलमेट नहीं पहनी। सिसोदिया के साथ-साथ पार्टी के बाकी लोगों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। खास बात यह है कि कुछ कार्यकर्ताओं के हाथ में हेलमेट था भी, लेकिन उन्होंने इसे नहीं पहन रखा था। आप की यह बाइक रैली बाद में हुड़दंग में तब्दील हो गई।

फहराया उलटा झंडा

पहले ट्रैफिक नियम तोड़ा और फिर उसके बाद उन्हों तिरंगे का अपमान किया। मनीष सिसोदिया पूर्वी दिल्‍ली के वेस्‍ट विनोद नगर में आरडब्ल्यूए के स्‍वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां पर उन्‍हें तिरंगा फहराने के लिए आमंत्रित किया गया था। सिसोदिया ने जब झंडा फहरा तो वह उल्टा था। हरे रंग की पट्टी ऊपर थी और केसरिया रंग की पट्टी नीचे थी। उल्टा झंडा मीडिया के कैमरे में कैद हो गया, लेकिन जब मनीष सिसोदिया को गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने फौरन इस गलती को सुधारी और झंडे को सीधा कर फिर से फहराया। मामला वेस्ट विनोद नगर का था।

ट्वीट कर दी सफाई

आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि तिरंगे का अपमान करने का उनका कोई इरादा नहीं था और अगर कोई ऐसा कहता है तो वह मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहा है। उन्‍होंने कहा, मैंने 20 जगहों पर झंडा फहराया, लेकिन एक जगह यह उलटा था। ऐसा आयोजकों की गलती की वजह से हुआ। मैंने तुरंत उन्‍हें फटकार लगाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+