भाजपा ने दिल्ली सीएम पद के लिये किया हर्षवर्धन के नाम का ऐलान

मालूम हो कि इससे पहले विजय गोयल के नाम की चर्चा थी और मोदी ने तो अपनी रैली के दौरान उन्हें अनौपचारिक रूप से सीएम पद के लिये प्रोजेक्ट भी कर दिया था। पूर्वी दिल्ली की कृष्णानगर सीट से विधायक हर्षवर्धन इस सीट से लगातार चार बार जीत दर्ज कर चुके हैं। 1993 में पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे और उन्हें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली। पेशे से डॉक्टर हर्षवर्धन का स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर कार्यकाल को आज भी याद किया जाता है।
हर्षवर्धन ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और फिर एमएस किया और ईएनटी में स्पेशलाइजेशन किया। उन्होंने दिल्ली में ईएनटी सर्जन के तौर पर प्रैक्टिस शुरू की। वह दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के सचिव से लेकर प्रेसीडेंट तक के पद पर रहे। 2008 में विधानसभा चुनावों के वक्त हर्षवर्धन बीजेपी अध्यक्ष थे।
तब उनके मुख्यमत्री पद के उम्मदीवार के तौर पर प्रोजेक्ट करने की पूरी उम्मीद थी लेकिन ऐन मौके पर पार्टी ने विजय मल्होत्रा को सीएम उम्मीद्वार घोषित कर दिया था। हर्षवर्धन की छवि साफ सुथरे और ईमानदार नेता की है। संघ की पसंद और जेटली-गडकरी का समर्थन उन्हें बीजेपी की तरफ से सीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर घोषित होने में मददगार साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications