दिल्ली में फिर बढ़ रहा कोरोना का खतरा, 14 कोविड संक्रमित बच्चे अस्पताल में भर्ती
दिल्ली में फिर बढ़ रहा कोरोना का खतरा, 14 कोविड संक्रमित बच्चे अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली, 16 अप्रैल: दिल्ली में फिर से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में लगभग चार प्रतिशत (3.95 प्रतिशत) की सकारात्मकता दर बढ़े हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में 14 कोरोना वायरस से संक्रमित बच्चे भर्ती हैं। हालांकि उनमें से अधिकांश बच्चे सह-रुग्णताएं वाले हैं। दिल्ली में बीते 24 घंटों में 366 कोविड मामले दर्ज किए हैं। ये 3 फरवरी 2022 के बाद से एक दिन में सबसे अधिक दर्ज की गई केस रिपोर्ट है।
Recommended Video

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कोरोनो वायरस के मामलों में तेजी देखी जा रही है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढकर 18 लाख 67 हजार 572 हो गए हैं। वहीं दिल्ली में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 26,158 हो गई है। हालांकि बीते 24 घंटों में दिल्ली में एक भी मौत नहीं हुई है।
दिल्ली में गुरुवार (14 अप्रैल) को 325 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए थे और उस दिन सकारात्मकता दर 2.39 प्रतिशत थी। इससे पहले दिन में दिल्ली सरकार ने मामलों में वृद्धि और सकारात्मकता दर के बीच अपने अस्पतालों में कोविड के टीकों की मुफ्त एहतियाती खुराक की घोषणा की थी।
दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा, "उसी टीके की एहतियाती खुराक उन लोगों को दी जाएगी जिन्होंने वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक ले ली है और जिन्होंने अपनी दूसरी खुराक लेने के नौ महीने पूरे कर लिए हैं।"
भारत ने 10 अप्रैल से निजी केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकों की एहतियाती खुराक शुरू की। जिन्होंने दूसरे शॉट के नौ महीने पूरे कर लिए हैं, वे इसके लिए पात्र हैं। कोविड-19 मामलों में तेजी के बीच स्कूलों से संक्रमण की खबरें चिंता का प्रमुख कारण बन गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications