दीवाली पर दिल्लीवासियों ने तोड़ा शराब पीने का रिकॉर्ड
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। राजधानी में दिवाली की खुशी लोगों ने शराब के साथ तबीयत के साथ इंसाफ करके मनाई। एक्साइज विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिवाली से एक हफ्ता पहले 15 अक्तूबर से लेकर 22 अक्तूबर के हफ्ते में दिल्ली वाले 65 फीसद ज्यादा शराब गटक गए 7-14 अक्टूबर के हफ्ते के मुकाबले। शराब की बिक्री का यह रिकार्ड माना जा सकता है। इस दौरान बियर की करीब 34 लाख बोतलें बिकीं,जबकि व्हस्की की 61 लाख बोलतें गले से नीचे उतारी गईं।
जमकर पी शराब
अब आप खुद समझ सकते हैं कि दिल्ली वालों ने कितने पैसे शराब पीने में बहाए।जानकारों ने बताया कि शराब की इस बिक्री से सरकार के खजाने में 30 करोड़ रुपए अतिरिक्त जमा हो गए।
आमतौर पर दिल्ली में हर हफ्ते पचास करोड़ रुपए की शराब की बिक्री होती है लेकिन दिवाली वाले हफ्ते यह आंकडा 80 करोड़ रुपए पहुंच गया। दिल्ली में शराब की बिक्री दिनोदिन बढ़ती जा रही है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2000-1 में सरकार के आबकरी विभाग को शराब की बिक्री से 560 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी जबकि 2012-13 में आंकडा बढ़कर 2130 करोड़ रुपए पहंच गया है।
राजधानी के सामाजिक कार्यकर्ता पवन धीर ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह शराब की सेल को कम करने के लिए अभियान चलाए। कारण यह है कि अब शराब को सामाजिक मान्यता मिलती जा रही है। यह बेहद गंभीर बात है।













Click it and Unblock the Notifications