दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की वारयल फोटो को केजरीवाल ने किया रिट्वीट, बोले- मैं संपर्क में नहीं हूं
नई दिल्ली, 10 जून: दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किए गए हैं। सत्येंद्र जैन को 13 जून तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया गया है। गुरुवार को कोर्ट से कस्टडी बढ़ाए जाने के बाद सत्येंद्र जैन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जैन की दो तस्वीरों वाले एक ट्वीट को रिट्वीट किया है। तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा गया है, ''दिल्ली को मोहल्ला क्लीनिक्स देने वाले सत्येंद्र जैन की कल की तस्वीर।''

गाड़ी में बैठे सत्येंद्र जैन दिख रहे काफी बीमार
इस तस्वीर में सत्येंद्र जैन गाड़ी में बैठे हुए दिख रहे हैं। वह काफी बीमार दिख रहे हैं और उनके मुंह से कुछ निकलता हुआ दिख रहा है। आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी सत्येंद्र जैन की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ''ये वो शख़्स है जिसने देश को मोहल्ला क्लिनिक का मॉडल दिया 5 Flyover के निर्माण में दिल्ली की जनता का 300 करोड़ रु बचाया। @SatyendarJain की ये तस्वीर मोदी और उनकी मैना (ED) पर काला दाग है। ये देश तुम लोगों को कभी माफ़ नही करेगा।''
अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा ?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''सत्येंद्र जैन ईडी की हिरासत में हैं और मैं उनके संपर्क में नहीं हूं। उन्होंने कहा है कि कल सत्येंद्र जैन को कोर्ट में पेश किया गया और इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।'' केजरीवाल ने कहा कि जब वे (सत्येंद्र जैन) बेहतर महसूस करने लगे तब उन्हें ईडी की टीम वापस ले गई।
बता दें, सत्येंद्र जैन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनके मुंह से कुछ निकलता नजर आ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि उनके चेहरे पर चोट आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications