दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपने माता-पिता के साथ दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना वायरस की पहली खुराक ली।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपने माता-पिता के साथ दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना वायरस की पहली खुराक ली।

Arvind Kejriwal

Recommended Video

    Corona Vaccination India: Arvind Kejriwal ने माता-पिता संग लगवाई वैक्सीन | वनइंडिया हिंदी

    मालूम हो कि केंद्र सरकार के ऐलान के बाद 1 मार्च से देश में 60 साल से अधिक की आयु के सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार व्यक्तियों को भी कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी।

    मुफ्त वैक्सीन के लिए पात्र लोगों को सबसे पहले आरोग्य सेतु ऐप या कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। 1 मार्च से सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक वैक्सीन के लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं। पंजीकरण को लेकर दिशा-निर्देश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की वेबसाइट पर दिए गए हैं।

    वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 17,407 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 14,031 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। वहीं, बीते 24 घंटे में इस संक्रमण के कारण 89 लोगों की मौत हुई।

    इन ताजा आंकड़ों के साथ भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले 1 करोड़, 11 लाख, 56 हजार, नौ सौ तेईस हो गए हैं, जिनमें से 1 करोड़, 8 लाख, 26 हजार, 75 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं और अब तक कुल 1 लाख, 57 हजार चार सौ पैंतीस लोगों की इस बीमारी के कारण मौत हो गई। वर्तमान में देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 1 लाख 73 हजार, चार सौ तेरह है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में चलाए जा रहे कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 1 करोड़, 66 लाख, 16 हजार 48 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+