दिल्ली में घट रहा है भाजपा का जनाधार, RSS के सर्वे में मिली सिर्फ 38 सीटें

आरएसएस के सर्वे के मुताबिक पार्टी को विधानसभा चुनाव में 38 सीटें मिल सकती हैं। जबकि लोकसभा चुनावों के नतीजे के वक्त बीजेपी दिल्ली विधानसभा की 60 सीटों पर आगे थी। बीजेपी सूत्रों ने बताया कि आरएसएस ने सर्वे जून और जुलाई के पहले हफ्ते के बीच कराया था। इसमें दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 45500 वोटरों अपनी राय रखी।
संघ के सर्वे में साफ हो गया है कि दिल्ली में भाजपा के जनाधार में गिरावट हुई है। बीजेपी 22 सीटों पर अपना जनाधार खो सकती है। सर्वे में सबसे बड़ा मुद्दा लोडशेडिंग, पानी और महंगाई को बताया गया। अधिक पावर कट से लोगों में सबसे अधिक गुस्सा पाया गया। संघ के सर्वे के बारे में जानकारों का कहना है कि शायद यही डर है जिस वजह से बीजेपी फिलहाल चुनाव कराने के पक्ष में नहीं नजर आ रही। पार्टी को लगता है कि हो सकता है कि उसे अब 32 सीटें भी न मिलें।












Click it and Unblock the Notifications